23 IAS, 11 PCS सहित 38 अधिकारियों के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से पहले एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए गए इस बदलाव में 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 11 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों सहित 3 सचिवालय सेवाऔर 1 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी का तबादला किया गया है। लंबे समय से अटकी तबादला सूची को आखिरकार सरकार ने जारी कर दिया, जिससे अधिकारियों के बीच जारी इंतजार खत्म हुआ।

IAS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां:

  • दिलीप जावलकर से ग्राम विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग हटाया गया।
  • बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मत्स्य निदेशक का पद वापस लिया गया।
  • चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटी।
  • रणवीर सिंह चौहान से कृषि एवं उद्यान महानिदेशक पद हटाकर आयुक्त खाद्य बनाया गया।
  • धीराज गर्ब्याल को सचिव, ग्रामीण विकास व ग्रामीण निर्माण नियुक्त किया गया।
  • पराग मधुकर (IFS) को विशेष सचिव, पंचायती राज बनाया गया।
  • सोनिका को उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) नियुक्त किया गया।
  • ललित मोहन रयाल को नैनीताल जिलाधिकारी और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  • वंदना सिंह को महानिदेशक कृषि एवं उद्यान और अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।
  • विनीत कुमार से अपर सचिव वन हटाकर अपर सचिव श्रम बनाया गया।
  • हिमांशु खुराना को अपर सचिव वन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • अनुराधा पाल से चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई।
  • आलोक कुमार पांडे को अल्मोड़ा डीएम पद से हटाकर सीईओ पीएमजीएसवाई, अपर सचिव आईटी, और आईटीडीए निदेशक बनाया गया।
  • गौरव कुमार बने चमोली के नए जिलाधिकारी
  • संदीप तिवारी को निदेशक, समाज कल्याण हल्द्वानी बनाया गया।
  • रवनीत चीमा से कई जिम्मेदारियां हटाकर अपर सचिव, पुनर्गठन विभाग सौंपा गया।
  • विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़ डीएम से हटाकर अपर सचिव और निदेशक, शहरी विकास विभाग बनाया गया।
  • आशीष कुमार भटगाई बने पिथौरागढ़ के नए डीएम
  • प्रकाश चंद्र को आयुक्त, दिव्यांगजन की जिम्मेदारी दी गई।
  • दीप्ति सिंह से उद्यान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया।
  • आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
  • अंशुल से HRDA उपाध्यक्ष पद हटाकर अल्मोड़ा डीएम बनाया गया।

सचिवालय सेवा अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां:

  • मायावती ढ़करियाल को अपर सचिव भाषा और निदेशक, भाषा संस्थान बनाया गया।
  • संतोष बडोनी को निदेशक, सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान नियुक्त किया गया।
  • सुनील सिंह को अपर सचिव राजस्व और सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई।

PCS अधिकारियों के प्रमुख तबादले:

  • गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई।
  • चंद्र सिंह धर्मशक्तु बने निदेशक, मत्स्य विभाग
  • ललित नारायण मिश्र को सीडीओ हरिद्वार बनाया गया।
  • अशोक कुमार पांडे को सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग बनाया गया।
  • सुंदरलाल सेमवाल बने निदेशक, उद्यान विभाग
  • चंद्र सिंह मर्तोलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमाऊं बनाया गया।
  • जय भारत सिंह को देहरादून एडीएम से हटाकर सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया।
  • रजा अब्बास से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून का कार्यभार हटाया गया।
  • जयवर्धन शर्मा को परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी दी गई।
  • युक्ता मिश्र को एडीएम अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Autema – Quick Loans, Bitcoin, Business Coach and Insurance Agency WordPress Theme Authentic – Lifestyle Blog & Magazine WordPress Theme Authorize.net for Arforms Authorize.net Payment Terminal Autima – Car Accessories Theme for WooCommerce WordPress Autism – Autistic Children Care WordPress Theme + RTL Auto Grid Responsive Gallery Auto Showroom – Car Dealership WordPress Theme Auto Spa – Car Wash WordPress Theme Autocar – Car Dealer Elementor Template Kit