जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
जनपद देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग तथा अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों के नेतृत्व…

