धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास हुआ भारी भूस्खलन

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले से भूस्खलन की खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं। यह सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रह है। जानकारी के अनुसार धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट NH के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है।

गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन यह से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। SDM  मंजीत सिंह और पुलिस की टीम मौके में निरीक्षण के लिए पहुंची है। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि धारचूला SDM और BDO समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। BRO सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंडस्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive SocialV – Social Network and Community BuddyPress Theme Socialy Social Media Marketing Agency Elementor Template Kit Socialzy – Social Media Marketing Agency Elementor Template Kit Socience Social Media Marketing Agency Elementor Template Kit Socify – Marketplace & Community WordPress Theme Sofbox | Software Landing Page Template (HTML5) WP All Export Pro Premium WP All Export User Add-On Pro WP All Import Pro Advanced Custom Fields Addon Soflyy WP All Import Pro Link Cloaking Addon