*बारिश में भीगते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत “तिरंगा यात्रा रैली” में तिरंगे को ऊंचा उठाकर गर्व से लहराते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली में प्रतिभाग किया। यह तिरंगा यात्रा देहरादून स्थित चीड़बाग से प्रारंभ होकर सालावाला चौक पर यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, पूर्व सैनिक, युवा, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिको ने भारत माता की जय के नारों के साथ शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले तीन वर्षों से तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि “यह यात्रा हमारे वीर शहीदों को नमन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आन-बान-शान की रक्षा की। उन्होंने आगे कहा कि तिरंगे का महत्व केवल देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसकी पहचान और ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है। यूक्रेन संकट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब वहां संकट की घड़ी में भारतीय फंसे थे, प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया था कि जिसके हाथ में भारत का तिरंगा होगा, उसे सुरक्षित निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नजारा केवल भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, भूटान सहित कई देशों के लोगों ने अपनाया और सुरक्षित बाहर निकले। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील भी की।
इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, सुरेंद्र राणा, पार्षद भूपेंद्र कठेत, भावना चौधरी, नंदनी शर्मा, योगेश घाघट, मोहन बहुगुणा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Sensei Certificates Sensei Content Drip Sensei Course Participants Sensei Course Progress Sensei with WooCommerce Paid Courses SEO Engine – Digital Marketing Agency WordPress Theme SEO Friendly Images Pro for WordPress SEO Lounge – Digital Marketing Theme Seocify – SEO And Digital Marketing Agency WordPress Theme SEOCrawler – SEO & Marketing Agency WordPress