वाराणसी में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सम्मानित, धार्मिक-सांस्कृतिक योगदान को मिली सराहना

वाराणसी में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सम्मानित, धार्मिक-सांस्कृतिक योगदान को मिली सराहना

संस्कृति संसद-2026 एवं अंतरराष्ट्रीय जैन जी कॉन्क्लेव में संत-महापुरुषों की मौजूदगी में मिला विशिष्ट सम्मान

ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर/देहरादून, 4 नवंबर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष एवं श्री ज्योतिर्मठ पीठ पुरोहित ऋषि प्रसाद सती को धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वाराणसी (काशी) में विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

गंगा महासभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में संत-महापुरुषों की उपस्थिति में उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभर के अनेक प्रतिष्ठित संत, धर्माचार्य और विद्वान मौजूद रहे। ऋषि प्रसाद सती को सम्मान मिलने पर बीकेटीसी सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि ऋषि प्रसाद सती 2 नवंबर से वाराणसी में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे हैं। रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में गंगा महासभा के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति संसद-2026 एवं अंतरराष्ट्रीय जैन जी कॉन्क्लेव में सनातन संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्र निर्माण और युवा चिंतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जा रही है।

इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और राष्ट्रीय एकता का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य, विद्वान और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हो रही हैं।

इस महाआयोजन को अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री काशी विद्वत परिषद का मार्गदर्शन प्राप्त है। कार्यक्रम 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *