सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में क्रिकेट बॉल पर शॉट लगाकर किया। पहली पारी में दून डेयर डेविल ने 62 रन से शानदार जीत दर्ज की और दूसरी पारी में दून सुपर ज्वाइंटस ने 5 विकेट से जीत हासिल की। आज के मैन ऑफ द मैच ठाकुर नेगी व साकेत पंत रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा खेलों को बढ़ावा देना एक सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के सहयोगी भारतीय जीवन बीमा निगम, आईएमएस यूनिवर्सिटी, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, कुमार गु्रप ऑफ इंडस्ट्री, पीएमवी माल्टिंग लि., सोसल बलूनी पब्लिक स्कूल, पैनेसिया गु्रप ऑफ अस्पताल, सीआईएमएस कॉलेज, विंड स्ट्रीम, टेक्स्यूरा इंडस्ट्री मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब केवल पत्रकारिता का मंच नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि स्व. मंजूल सिंह मांजिला की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उनके योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ पत्रकारों के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाना पूरे प्रेस क्लब परिवार के लिए गौरव की बात है। भविष्य में भी क्लब इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया, जबकि कमेंट्री राजेश बहुगुणा एवं मनमोहन सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से की।

प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला।

दून डेयर डेविल बनाम दून सुपर किंग्स
दून डेयर डेविल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में दून सुपर किंग्स की टीम 14.3 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। दून डेयर डेविल ने 62 रन से शानदार जीत दर्ज की। ठाकुर नेगी – 74 रन व 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।

दून कैपिटल्स बनाम दून सुपर ज्वाइंटस
दून कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। जवाब में दून सुपर जायंट्स ने 14.4 ओवर में 121/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दून सुपर ज्वाइंटस ने 5 विकेट से जीत हासिल की। साकेत पंत – 30 रन 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के सहयोगी भारतीय जीवन बीमा निगम, आईएमएस यूनिवर्सिटी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, खेल विभाग, पशुपालन विभाग, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, कुमार गु्रप ऑफ इंडस्ट्री, पीएसवी माल्टिंग लि., पैनेसियाल अस्पताल ऑफ गु्रप, सीआईएमएस कॉलेज, विंडस्ट्रीम, टेक्सूरा इंडस्ट्री है।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशिष्ठ अतिथि निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महिम वर्मा, पूर्व सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, एलआईसी के मार्केटिंग मैनेजर वी के थपलियाल, विकास अधिकारी राजीव बिंद्रा, राज्य मंत्री प्रताप पंवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, पैनेसिंया अस्पताल के चैयरमेन रणवीर सिंह चौहान, पीएमवी माल्टिंग लि. के जनरल मैनेजर शिशिर चन्द्रा, गमहाराण प्रताप स्पोटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, नवोदय टाइम्स के संपादक निशिथ जोशी, दैनिक जागरण के संपादक मनोज कुमार झा, के साथ ही उत्तरांचल प्रेस क्लब के खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, मनोज जयाड़ा, हरीश थपलियाल, मनबर सिंह रावत, ओम प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी सहित क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive Tuition Education & Online Course WordPress Theme Tukio | Event Landing Page WordPress Theme Tumli – A Personal Masonry Style WordPress Theme Tuna Form Wizard, Signup, Login, Reservation and Questionnaire Tunepain – Auto Parts WooCommerce WordPress Theme Tuning – Car Detailing & Dealer Shop WordPress theme Turan – Fashion Multipurpose WooCommerce Theme Turitor – Education WordPress Theme Tutor LMS Pro Tutorgo – Education WordPress Theme