राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला, उत्तराखंड पंचायत चुनाव में सिम्बल प्रक्रिया कल 2 बजे तक स्थगित

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने अब प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया है। आयोग ने सोमवार को सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग को यह फैसला हाईकोर्ट के उस निर्णय के कारण लेना पड़ा है जिसमें निकाय और पंचायत क्षेत्र में दो जगह वोटर लिस्ट वाले लोगों पर चुनाव लड़ने को लेकर रोक लगाई गई है।

प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान हाई कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ऐसे लोगों पर चुनाव लड़ने की रोक लगाई गई थी जिनके निकाय और पंचायत दोनों ही क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम हैं।

खास बात यह है कि सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में आयोग द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन किया जाना है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद आयोग असमंजस में दिखाई दे रहा है। ऐसे में आयोग ने मौजूदा स्थितियों को देखते हुए फौरी तौर पर सिंबल आवंटन के लिए 2 तक रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग ने एप्लीकेशन लगाकर पूर्व में लिए गए निर्णय पर अपना पक्ष लिखित रूप में भी रखा है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग की नजर हाई कोर्ट की इसी सुनवाई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Banner
Top Banner

Most Viewed

हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार 01
02
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
03
विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
04
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
05
वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
06
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी